ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 11 September 2023

प्रदूषण कम करने के लिए इस साल भी पटाखों पर रहेगा बैन सरकार का बड़ा फैसला

Government's big decision to ban firecrackers this year too to reduce pollution
Government's big decision to ban firecrackers this year too to reduce pollution
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने की योजना के तहत पटाखों के होलसेलर, दुकानदार,भंडारण और संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल रॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शहर में प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार पिछले तीन वर्षों से सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया का पालन कर रही है। पिछले साल सरकार ने घोषणा की थी कि दिवाली पर शहर में पटाखे जलाने पर 6 महीने तक की जेल और जुर्माना होगा।उन्होंने कहा, ‘पिछले जनवरी से अगस्त तक दिल्ली में औसत AQI बहुत कम था। कल AQI 45 दर्ज किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। दिल्ली और बाहर से आने वाले प्रदूषण के कारण अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है। [metaslider id=25498]