ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 August 2023

भारत सरकार ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के नियम में किया बड़ा बदलाव , जानें क्या है नया नियम

Government of India made a big change in the rules of passport application process, know what is the new rule
Government of India made a big change in the rules of passport application process, know what is the new rule
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि भारत सरकार ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नए पासपोर्ट के लिए आवेदकों को अब सरकारी प्लेटफ़ॉर्म डिजीलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करना होगा। डिजीलॉकर का उपयोग करके सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा। एक बार दस्तावेज़ अपलोड हो जाने पर आवेदक आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in के माध्यम से अपना पासपोर्ट आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा है कि यदि एप्लीकेंट्स ने डिजीलॉकर के माध्यम से अपने दस्तावेज अपलोड किए हैं, तो उन्हें एप्लिकेशन प्रक्रिया के दौरान ऑरिजिनल फिजिकल कॉपी लाने की जरूरत नहीं होगी। इस कदम से पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में कम समय लगने की उम्मीद है। इसे फिजिकल दस्‍तावेज सत्‍यापन की आवश्‍यकता को कम करने के इरादे से लागू किया गया है। [metaslider id=25498]