ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 06 September 2021

जालंधर के सिविल अस्पताल में सरकारी नर्सों का रोष प्रदर्शन , कहा अगर सरकार ने उन्हें मीटिंग का समय न दिया तो अगले 2 दिन पूरे पंजाब के अस्पतालों में करेंगी कामकाज ठप

Government nurses protest in Jalandhar's civil hospital
Government nurses protest in Jalandhar's civil hospital
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल में सोमवार को नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन किया। वहीँ इस दौरान दूसरे विभागों के साथ साथ उन्होंने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी। और नर्सों ने कहा कि अगर इसकी वजह से कोई अनहोनी हुई तो इसके जिम्मेदार हम नहीं पंजाब सरकार होगी। और वो पहले ही इसके बारे में सरकार को चेतावनी दे चुकी थीं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि अगर आज सरकार ने उन्हें मीटिंग के लिए वक्त न दिया तो अगले 2 दिन को वो ज्वाइंट लीव देकर पूरे पंजाब के सरकारी अस्पतालों में कामकाज ठप कर देंगी। वहीँ दूसरी तरफ नर्सों के प्रदर्शन को देखते हुए डॉक्टरों व मेल पैरामेडिकल स्टाफ के जरिए सेहत व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं। [metaslider id="1461"] वहीँ पंजाब गवर्नमेंट नर्स एसोसिएशन के पदधिकारियों ने कहा कि नर्सिंग कैडर की मांगों को लेकर कई बार सरकार से तालमेल कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं हो रहा । उन्होंने ने कहा CM कैप्टन अमरिंदर सिंह व सेहत मंत्री बलवीर सिद्धू से कई बार टाइम मांग चुके हैं लेकिन वो हमारी अनदेखी कर रहे हैं। आखिर इसके बाद मजबूर होकर हमें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। [metaslider id="9199"]