ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 30 August 2021

जालंधर में गोशाला संचालक ने फेसबुक पर लाइव होकर की आत्महत्या की कोशिश , कोंग्रेसी विधायक को ठहराया जिम्मेदार

Goshala operator in Jalandhar attempted suicide by going live on Facebook, held Congress MLA responsible
Goshala operator in Jalandhar attempted suicide by going live on Facebook, held Congress MLA responsible
[metaslider id="711"] जालंधर : जानकारी मिली है कि लांबड़ा थाना क्षेत्र में पड़ते एक गोशाला संचालक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। गोशाला संचालक ने इसके लिए एक कांग्रेस विधायक सुरिंदर सिंह, पुलिस अफसर पुष्प बाली समेत पांच लोगों को जिम्मेदार बताया है। वहीँ गोशाला संचालक धर्मवीर बख्शी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बिना किसी शिकायत के बेवजह तंग किया जा रहा है और उसकी गोशाला और हनुमान मंदिर को तोड़ने की लगातार धमकी दी जा रही है। उसने कहा इससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है। वहीँ इस मामले में जिन लोगों पर भी धर्मवीर ने आरोप लगाए, उनमें से अभी तक किसी का भी पक्ष सामने नहीं आ सका है। इसके बाद धर्मवीर को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया , जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। [metaslider id="1461"] इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वहीँ इसके बाद देहात पुलिस के अफसर वीडियो की जांच में जुटे हैं। वहीँ धर्मवीर की हालत गंभीर होने के चलते पुलिस अब तक उसका बयान नहीं दर्ज कर सकी है। [metaslider id="9199"]