ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 22 February 2025

Google Pay ने दिया झटका , फ्री में पेमेंट की सुविधा होगी बंद, अब ऐसे ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा चार्ज

Google Pay ने दिया झटका ,  फ्री में पेमेंट की सुविधा होगी बंद, अब ऐसे ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा चार्ज

नेशनल न्यूज़ : भारत में करोड़ों लोग लोग मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान जैसी सेवाओं के लिए Google Pay का इस्तेमाल करते हैं। अब तक गूगल पे अपनी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने कुछ ट्रांजेक्शन पर उपयोगकर्ताओं से प्रोसेसिंग फीस लेने शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "Google Pay ने उन उपयोगकर्ताओं से 'प्रोसेसिंग फीस' लेना शुरू कर दिया है, जो गैस और बिजली बिल जैसे भुगतानों के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि PhonePe और Paytm भी बिल भुगतान, रिचार्ज और अन्य सेवाओं के लिए इसी तरह का शुल्क लेते हैं। यह शुल्क लेन-देन राशि का 0.5% से 1% तक हो सकता है। इस प्रोसेसिंग फीस पर उत्पाद एवं सेवा कर (GST) भी लिया जा रहा है।

जब कोई Google Pay उपयोगकर्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिए बिल का भुगतान करता है, तो यह शुल्क कुल बिल राशि में जुड़ जाता है। हालांकि, बिल का भुगतान UPI से करने पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगाया जा रहा है।