ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 20 August 2023

Google इन Account को करने जा रहा है डिलीट, आप अपना अकाउंट बचाना चाहते हैं तो ये करे ये काम

Google is going to delete this account, if you want to save your account then do this
Google is going to delete this account, if you want to save your account then do this
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि गूगल ने 19 अगस्त, दिन शनिवार को अरबों यूजर्स को मेल के जरिए अकाउंट को डिलीट करने की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि ये फैसला उन इनएक्टिव गूगल अकाउंट पर लागू किया जा रहा है, जो 2 साल से किसी भी तरह की एक्टिविटी में नहीं है। गूगल के अनुसार एक इनएक्टिव अकाउंट के साथ-साथ उसमें मौजूद किसी भी कंटेंट को इस साल के आखिरी महीने यानी 1 दिसंबर से डिलीट किया जाएगा। हालांकि, उन अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, जो दो साल या उससे ज्यादा समय से इनएक्टिव नहीं है। गूगल अकाउंट डिलीट होने से बचाना है तो करें ये काम :- हर दो साल में कम से कम एक बार खाते में साइन इन जरूर करें।  गूगल ड्राइव का इस्तेमाल जरूर करें। गूगल अकाउंट से यूट्यूब वीडियो जरूर देखें। अकाउंट एक्टिव रखने के लिए ईमेल को पढ़ें और भेज भी। ऐप को समय-समय पर अपडेट करें। गूगल सर्च का इस्तेमाल करें। [metaslider id=25498]