ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 October 2023

खुशखबरी : अब Tata ग्रुप बनाएगा भारत में iPhone , इस कंपनी का किया अधिग्रहण

Good news: Now Tata Group will make iPhone in India, acquired this company
Good news: Now Tata Group will make iPhone in India, acquired this company
नई दिल्ली : आपको बता दे Tata ग्रुप अब भारत में आईफोन बनाएगा. टाटा ग्रुप के साथ ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल गई है. प्राप्त जानकारी मुताबिक टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के साथ विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की डील $125 मिलियन यानी करीब 1000 करोड़ रुपये में हुई है. Tata ग्रुप जल्द ही iPhone की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगा. कंपनी लोकल और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए iPhone की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी. इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने दी है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब टाटा भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर पाएगा। टाटा ने किया अधिग्रहण कंपनी ने अब लेटेस्ट मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है. इस बार लॉन्च हुआ iPhone 15 भी भारत में मैन्युफैक्चर हुआ है और पहले दिन से मार्केट में बिक रहा है. टाटा ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाइवान की कंपनी Wistron Corp का अधिग्रहण किया है. बता दें कि भारत में फॉक्सकॉन, Wistron ही iPhone का निर्माण करते हैं. यानी भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तो होती है, लेकिन कोई लोकल कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग नहीं करती है. ये पहला मौका है, जब किसी भारतीय कंपनी के हाथ में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग की कमान होगी. हालांकि, ऐपल अभी भी सभी मॉडल्स को भारत में असेंबल नहीं करता है. कंपनी ने इस साल के लेटेस्ट फोन यानी iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है, लेकिन iPhone 15 Pro सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग अभी भी चीन में ही होती है. कंपनी इसे चीन में एक्सक्लूसिव रखती है. भारत में अभी कुल ऐपल प्रोडक्ट्स की 7 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग होती है. अभी भी चीन ऐपल का सबसे बड़ा सप्लायर है. [metaslider id=25498]