ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 August 2021

वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर , अब भीड़ से मिलेगी राहत, ठहरने के लिए होगा आधुनिक इंतजाम,पढ़े जानकारी

How to book battery car and helicopter for the journey of Mata Vaishno Devi
How to book battery car and helicopter for the journey of Mata Vaishno Devi
[metaslider id="711"] जम्मू : वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी की खबर आई है। अब यात्रियों को वैष्णो देवी के दरबार के पास भीड़ से राहत मिलने के साथ ठहरने की भी आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इसके चलते भवन के नज़दीक दुर्गा भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिक्रयोग है कि इस 4000 यात्रियों की क्षमता वाले उच्च सुविधाओं से लैस भवन पर 24.4 करोड़ की लागत आएगी। वहीँ इस परियोजना को 18 अगस्त 2022 को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहाँ उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा दवारा बुधवार को दुर्गा भवन का शिलान्यास किया गया ।  [metaslider id="1461"] वहीँ उपराज्यपाल ने परियोजना को 12 महीने के रिकॉर्ड अवधि में पूरा करने के लिए बोर्ड के सीईओ और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिए। इसके अलावा यहाँ तीर्थ यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इस पांच मंजिला दुर्गा भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं भी होंगी। [metaslider id="9199"]