ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 14 March 2024

पेटीएम के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब थर्ड पार्टी के जरिए कर सकेंगे भुगतान, नहीं आएगी UPI पेमेंट में दिक्कत

Good news for Paytm customers, now they can make payment through third party, there will be no problem in UPI payment.
Good news for Paytm customers, now they can make payment through third party, there will be no problem in UPI payment.

नेशनल न्यूज़ 14 मार्च 2024 : पेटीएम ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. खबर मिली है कि पेटीएम को अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाडर का लाइसेंस मिल गया है. साथ ही 4 बड़े बैंकों से भी टाई-अप हुआ है.नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एक बयान में कहा कि एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक पेटीएम के लिए भुगतान प्रणाली प्रदाता बैंकों के रूप में कार्य करेंगे।

अब आपका पेटीएम पहले की तरह चलता रहेगा. इसकी वजह ये है कि उसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर का लाइसेंस मिल चुका है. इसका फायदा उन करोड़ों लोगों को होगा, जो पेटीएम से यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. इन सभी का यूपीआई पेमेंट पहले की तरह चलता रहेगा क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैन का असर सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर होगा, ना कि पेटीएम पर.

Amazon से Men Cargo Pants खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/43l6yPc

एनपीसीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी किया, जिससे स्पष्ट हो गया है कि पेटीएम को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत यूपीआई पेमेंट का थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर लाइसेंस ग्रांट किया जा चुका है. इसका मतलब ये हुआ कि पेटीएम के प्लेटफॉर्म पर आम जनता गूगल-पे, फोन-पे या भारत-पे ऐप की तरह यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे. बस उनका यूपीआई खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अटैच नहीं होना चाहिए.

पेटीएम के ग्राहकों के लिए एक और बड़ा बदलाव होगा. जिन भी लोगों की पेटीएम पर यूपीआई आईडी के आखिर में @Paytm लिखा आता है, अब वह बदलकर @YesBank हो जाएगा. इसकी बदौलत पेटीएम के मौजूदा ग्राहक और मर्चेंट्स पहले की तरह यूपीआई ट्रांजेक्शन करते रह पाएंगे. वहीं उनके यूपीआई अकाउंट पर एक्टिव ऑटो पेमेंट सर्विस भी कंटीन्यू रहेंगी. एनपीसीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस को जल्द से जल्द ये माइग्रेशन पूरा करने के लिए कहा है.