ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 April 2023

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए ख़ुशख़बरी , रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

Good news for devotees of Shri Mata Vaishno Devi, Railways decided to run special train
Good news for devotees of Shri Mata Vaishno Devi, Railways decided to run special train
नई दिल्ली : श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है कि भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी वाले रूट पर नई रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह रेलगाड़ी 8 अप्रैल से चलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन संख्या 04077 रात 11ः15 बजे माता वैष्णो देवी स्टेशन कटरा के लिए रवाना होगी और कटरा में सुबह 11ः25 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी वाले रेल रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। बहुत सारे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। यात्रियों की आस्था और ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन रोज दो फेरे लगाएगी। कटरा से ट्रेन संख्या 04078 शाम को 6ः10 बजे रवाना होगी और दिल्ली में सुबह 6ः40 बजे पहुंचेगी। [metaslider id=25498]