Thursday, 06 June 2024
National
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब प्रसाद में मिलेगा ये अनूठा उपहार
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नयी पहल शुरू की है, जिसके तहत वे तीर्थयात्रियों को हाल में ही स्थापित नर्सरी 'वैष्णवी वाटिका' से पौधे भेंट करेंगे। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में नर्सरी का शुभारंभ किया।