Thursday, 14 September 2023
Sports
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया का Whatsapp ग्रुप शुरू, ऐसे करें जॉइन
स्पोर्ट्स : एशिया कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी की खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का वॉट्सएप ग्रुप शुरू किया है। इसे जॉइन करने पर फैंस को लाइव मैच अपडेट्स, एक्सक्लूसिव फोटोज, लेटेस्ट न्यूज और बिहाइंड द सीन जैसे कंटेंट मिल सकेंगे। कुल मिलाकर ये आपको बीसीसीआई और टीम इंडिया की एक्टिविटीज से पूरी तरह अपडेट रखेगा। इस ग्रुप को जॉइन करने के लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे।
BCCI ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। इसके लिए आपको https://www.whatsapp.com/channel/0029Va2vqMCEAKWNmmDErM3A लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप वॉट्सएप चैनल पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे। फिर आपको ग्रुप जॉइन करने संबंधी जानकारी मिल जाएगी। ग्रुप जॉइन करने के बाद आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिलेंगे। हालांकि जिन यूजर्स को इस ग्रुप में जोड़ा जाएगा, उसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी।
[metaslider id=25498]