ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 April 2024

सोने की कीमत पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर, प्रति 10 ग्राम के लिए खर्चने पड़ेंगे इतने रूपए

Gold price reaches record level, will have to cost so much per 10 grams
Gold price reaches record level, will have to cost so much per 10 grams

नेशनल न्यूज़ : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है , सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी को देखते हुए भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को पांच जून की डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2,395.29 डॉलर प्रति औंस है। एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में 779 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 71,644 रुपये से 1.09 फीसद अधिक है।

देश के प्रमुख शहरों में खुदरा सोने की कीमतों में कुछ बदलाव आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,380 रुपये, जबकि मुंबई में 72,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु और कोलकाता में यह लगभग 72,230 रुपये है। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के प्रमुख देश इस पीली धातु की बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।