Wednesday, 15 September 2021
Jalandhar
जालंधर में दिनदहाड़े जबरन लिफ्ट देकर महिला से सोने की चूड़ियां लूटी , पुलिस पहुंची मोके पर
[metaslider id="9199"]
जालंधर : महानगर में नौसरबाजों दवारा लूट मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के व्यस्त फुटबाल चौक में होने की खबर मिली है। यहाँ लुटेरों ने दिनदहाड़े एक 60 वर्षीय महिला से सोने की चूड़ियां लूट ली है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शास्त्री नगर की रहने वाली शशिबाला ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने अमृतसर गई थी। फिर बुधवार दोपहर जब वह जालंधर वापिस पहुंची तो बस स्टैंड से वह ऑटो में बैठ फुटबॉल चौक तक आ गई।
[metaslider id="1461"]
यहां उन्हें उनके बेटे ने लेने आना था लेकिन काफी देर तक उनका बेटा नहीं आया। तो इसके बाद वह रिक्शे वाले से उसे शास्त्री नगर छोड़ने की बात करने लगी। उनके मुताबिक वहीँ इतनी देर में उनके पास एक कार आकर रुकी। उस कार में दो महिलाएं व एक पुरुष बैठे थे । कार सवार महिला ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा कि वह यहां क्यों खड़ी है। तो शशिबाला ने उन्हें बताया कि उसका बेटा उसे लेने आ रहा है तो कार सवार महिला बोलीं कि उनका बेटा कार में है।
चलो आपको घर छोड़ देते हैं। लेकिन जब वह कार के करीब गई तो कार में बेटा था। जब तक वह कुछ समझ पाती इतनी देर में उन्होंने धक्का देकर उसे कार में बिठा लिया। इसके बाद उसके कंधे पर उन्होंने जोर से दबाया और वह अचानक सुधबुध खो बैठी। इसके बाद लुटेरे शशिबाला को थोड़ी दूर चलती कार से बाहर धक्का देकर भाग निकले। महिला को कार से नीचे उतर पता चला उसकी सोने की चूड़ियां ग़ायब है। तो महिला ने लोगों को इसके बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची।
[metaslider id="711"]