ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 08 April 2022

इस आश्रम में खड़ी कार में मिला युवती का शव , चार दिन से थी लापता

Girl's body found in a car parked in this ashram, was missing for four days
Girl's body found in a car parked in this ashram, was missing for four days
[metaslider id=711] गोंडा : बड़ी खबर सामने आई है कि गोंडा में शुक्रवार को आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवती चार दिन से लापता थी। वहीँ अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार गोंडा में पांच अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है। वहीँ इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। बता दे कि आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी। वहीँ युवती का शव मिलने की सूचना मिलने पर डीएम डा.उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना का राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया है। इसके अलावा डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल शुरू की। [metaslider id=1461]