ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 November 2023

बिल्ली की तरह बनने के लिए लड़की ने पानी की तरह बहाया पैसा , अब दिखती है ऐसी

girl-undergoes-tattoo-surgery-to-get-cat-like-body-modification
girl-undergoes-tattoo-surgery-to-get-cat-like-body-modification
ट्रेंडिंग : इटली की एक 22 साल की लड़की बिल्ली बनना चाहती है. इटली के रोम में रहने वाली ये लड़की अपने शरीर में इतने बदलाव करवा चुकी है कि इंसान कम और बिल्ली जैसी ज्यादा लगती है. उसका नाम चियारा डेल'एबेट है. उसका सपना हमेशा से बिल्ली बनने का था. इसी वजह से खुद में इस तरह से बदलाव करती गई. उसने टिकटॉक पर अपने वीडियो भी पोस्ट किए हैं. जिन्हें कई मिलियन लोगों ने देखा है. हालांकि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करते हैं.  वह जब भी बाहर निकलती है तो लोग उसे ही घूरने लग जाते हैं. उसने न सिर्फ टैटू बनवाएं, बल्कि बॉडी मॉडिफिकेशन करवाएं. अब उसकी कहानी दुनिया भर में चर्चित हो गई है. उसने शरीर के 20 अलग-अलग मॉडिफिकेशन करवाएं. चियारा ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन सफर 11 वर्ष की उम्र से ही शुरू कर दिया था. उसने अपनी पहली पियर्सिंग 11 साल पहले करवाई थी और अब तक उसने कुल 72 पियर्सिंग करवा ली है. कियारा ने आगे की तरफ से अपनी जीभ के दो हिस्से करवा लिए हैं. माथे पर दो सींग भी बनवाए हैं. इसके साथ ही उनके माथे और नाक पर भी कई सारी पियरसिंग हैं.टिकटॉक पर उनके एक वीडियो को 65 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. इसमें वो अपनी जीभ दिखाती नजर आती हैं. कियारा ने पलकों के नीचे से एक्स्ट्रा फैट यानि स्किन को निकलवाने के लिए कॉस्मैटिक सर्जरी करवाई है. उन्होंने अपनी दोनों आंखों में भी टैटू बनवाए हैं. वो इंसान के रूप में एक बिल्ली बनना चाहती हैं. [metaslider id=25498]