ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 May 2024

खेल रही बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी , डूबने से मौत

खेल रही बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी , डूबने से मौत

चंडीगढ़ : खबर मिली है कि सैक्टर-45 में खेलते समय डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। इससे बच्ची की डूबने से मौत हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो मां ने उसकी तालाश शुरू की। जब उन्होंने देखा तो बाल्टी में बच्ची डूबी हुई थी। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी विकास अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहते हैं। वह घरों में पेंट करने का काम करता है। उसकी पत्नी घरों में खाना बनाती है। सोमवार देर शाम 19 माह की बेटी भावना घर पर खेल रही थी।

इसी दौरान वह घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई, जिसे उसे किसी ने नहीं देखा। काफी देर तक पानी में गिरे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, जब परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो वे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहीं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।