ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 February 2025

गौतम अडानी का बेटा जीत और दिवा विवाह बंधन में बंधे

गौतम अडानी का बेटा जीत और दिवा विवाह बंधन में बंधे

नेशनल न्यूज़ : अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत और सूरत के मशहूर हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शुक्रवार को एक छोटे निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।’

इस मौके पर सिर्फ दोनों परिवार के रिश्तेदार और कुछ बेहद करीबी पारिवारिक मित्र मौजूद थे। अरबपति कारोबारी ने बताया कि यह ‘एक छोटा और अत्यंत निजी’ समारोह था और इसलिए वह सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके। इस मौके पर गौतम अडानी ने 10,000 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसका ज्यादातर हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इंफ्रास्ट्रर तैयार करने पर खर्च होगा ताकि ये समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ हों। इसके तहत विश्व स्तरीय अस्पताल, 12वीं तक के स्कूल और एडवांस वैश्विक कौशल वाले संस्थान बनाए जाएंगे।