ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 15 May 2021

लुधियाना में गैंगस्टरों ने किया पुलिस टीम पर हमला, दो ASI की गोली लगने से हुई मौत

Gangsters attacked police team in Ludhiana, two ASI shot dead
Gangsters attacked police team in Ludhiana, two ASI shot dead
[metaslider id="711"] लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां जगराओं की नई दानामंडी में गैंगस्टरों ने पंजाब पुलिस की टीम पर बड़ा हमला किया है। गैंगस्टरों की फायरिंग में दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों की गोली लगने से मौत हो गई है। एक पुलिस कर्मी राजविंदर सिंह भी उनके साथ था। उसकी जान बच गई है। फिलहाल पुलिस राजविंदर सिंह से पूछताछ में जुटी हुई है। [metaslider id="1461"] सूत्रों की जानकारी के अनुसार नई दाना में सीआईए स्टाफ की तीन सदस्यों की टीम गई थी। वहां गैंगस्टरों से मुठभेड़ में एएसआइ भगवान सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि एएसआइ बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लुधियाना देहात पुलिस की टीम उन्हें जगराओं सिविल अस्पताल ले गई पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौके पर जिला पुलिस देहात की टीम पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। [metaslider id="9199"]     source link