ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 31 October 2022

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की जालंधर कोर्ट में हुई पेशी

Gangster Lawrence Bishnoi produced in Jalandhar court
Gangster Lawrence Bishnoi produced in Jalandhar court
[metaslider id=24944] जालंधर : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को आज साेमवार काे पुलिस ने फिर से जालंधर की कोर्ट में पेश किया। बता दे कि बीते 21 अक्टूबर को जालंधर की अदालत ने पुलिस को हथियार और नशा तस्करी के मामले में गैंगस्टर लारेंस का 31 अक्टूबर तक 10 दिन का पुलिस रिमांड दिया था। वहीँ आज रिमांड की अवधि ख़त्म होने पर उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि अमृतसर में हुए एक दोहरे हत्याकांड में भी पुलिस को वह वांछित था। जालंधर पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद अमृतसर पुलिस उसे रिमांड पर ले गई है। सोमवार को गैंगस्टर लारेंस से पूछताछ के लिए अमृतसर रूरल पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। [metaslider id=25498]