Monday, 12 June 2023
Punjab
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार
पंजाब : खबर है कि कोटकपूरा के डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वांछित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह भाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी साथी है और उसने गोल्डी के कहने पर शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे।
बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया की पिछले साल 10 नवंबर को कोटकपूरा में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। यह आरोपी फरीदकोट के गांव ढैपई का रहने वाला है और इसका जुड़वां भाई मनप्रीत सिंह मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है।
[metaslider id=25498]