ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 29 June 2021

डिप्टी हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने ली, पुलिस अधिकारीयों ने क्या कहा , पढ़े खबर

Gangster Bambiha Group took the responsibility of the deputy murder, what did the police officers say, read the news
Gangster Bambiha Group took the responsibility of the deputy murder, what did the police officers say, read the news
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर के बहुचर्चित पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कत्ल का दावा किया है। फेसबुक पोस्ट शेयर कर कहा गया कि उनके भाई पुनीत ने उसका कत्ल किया है। कत्ल के पीछे उन्होंने वजह बताई कि सुखमीत डिप्टी उनके भाई के खिलाफ चल रहा था। वह हमारे विरोधियों को हमारे बारे में खबरें देता था। डिप्टी को समझाने की बहुत कोशिश की गई थी लेकिन वह नहीं माना । हमें कम बोलने में यकीन है, इसलिए हमें उसे मारना पड़ा। जो भी हमारे एंटी चलेगा, वह अपना ध्यान रखे। हालांकि पुलिस ने कहा कि यह फेक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो एक-दो दिन में दावा करते। यह पोस्ट किसने वायरल की, पुलिस इसका सोर्स पता करने के लिए जांच कर रही है [metaslider id="9199"]   पूर्व पार्षद डिप्टी हत्याकांड की जांच करने में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि यह जांच भटकाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ते हुए इसे सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। इस वजह से ऐसी पोस्ट डालकर जानबूझकर पुलिस को उलझाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी भी अपनी दिशा पर ही जांच करेगी और जल्द ही पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा देगी। [metaslider id="1461"]     source link