Tuesday, 13 July 2021
Jalandhar
चोरी और सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 काबू, चोरी के 30 मोबाइल और चार मोटरसाइकिल बरामद
[metaslider id="711"]
जालंधर : थाना बारादरी की पुलिस टीम ने चोरी और सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि एसीपी हरसिमरत सिंह चेत्रा की निगरानी में थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने पुलिस टीम सहित बीएसएफ चौक पर स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान 2 युवक बाईक पर सवार होकर आते दिखाई दिए,जो पुलिस नाकेबंदी को देखकर घबरा गए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनो ने भागने की कोशिश की तो बाईक स्लिप कर गई और वह नीचे गिर गए।व पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्त करवाई कर चोरी के 4 मोटरसाइकिल और 30 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोलू पुत्र राजेश सिंह, मनीश कुमार उर्फ मन्नू पुत्र गोपाल दुग्गल दोनो वासी गुरूनानकपुरा ईस्ट के तौर पर बताई। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल दोनो आरोपियों द्वारा अपने तीसरे साथी शिवम वासी गुरूनानकपरा के साथ मिलकर चुराया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[metaslider id="9106"]