ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 January 2022

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका किस पार्टी से लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव, अभी पत्ते खुलने बाकी

From which party Malvika, sister of film actor Sonu Sood, will contest the Punjab Assembly elections, the cards are yet to open
From which party Malvika, sister of film actor Sonu Sood, will contest the Punjab Assembly elections, the cards are yet to open
[metaslider id=9199] मोगा : आपको बता दे कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे राजनीति में नहीं आ रहे हैं। जबकि उनकी बहन मालविका राजनीति में हैं। वहीँ सोनू सूद ने कहा कि सेवा सूद परिवार में जन्मजात से बसी हुई है। उन्होंने कहा मां प्रोफेसर सरोज सूद के निधन के बाद उन्होंने मोगा शहर को आदर्श शहर बनाने का संकल्प लिया था और उसी समय से वे लगातार योजनाएं बना रहे हैं, जो भी जरूरतमंद सामने आते हैं उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया उस समय तो कभी सोचा भी नहीं था कि परिवार का कोई सदस्य राजनीति में आएगा। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वैसे तो सभी पार्टियां अच्छी हैं, लेकिन वह यह देख रहे हैं कि उनके अंदर का जो सेवा भाव है उसमें कौन सी पार्टी मददगार साबित हो होगी। और फिर उसी के साथ शामिल हो जाएंगे। वहीँ लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे अच्छे लोगों को वोट दें, ताकि हर पार्टी अच्छे लोगों को टिकट दे तभी देश में व्यवस्था परिवर्तन हो। वहीँ इस मौके पर सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कहा उद्देश्य एक ही है कि हेल्थ, रोजगार और शिक्षा इन तीन सूत्रों के आधार पर समाज के कमजोर से कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाएं, क्योंकि यही आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। [metaslider id=711]