ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 09 April 2023

पंजाब में 2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:00 बजे होंगे बंद

From May 2, government offices in Punjab will open at 7:30 am and close at 2:00 pm
From May 2, government offices in Punjab will open at 7:30 am and close at 2:00 pm
पंजाब : अहम खबर है कि पंजाब के सरकारी ऑफिसों के खुलने का समय 2 मई से बदला जाएगा. मिली जानकारी अनुसार पंजाब के सरकारी ऑफिस 2 मई से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे. आपको बता दें कि ये टाइमिंग सिर्फ 15 जुलाई तक ही लागू रहेगी . पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि सरकार ने यह फैसला लागू करने से पहले लोगों से बातचीत की गई है. सभी लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पहले वह सभी सरकारी काम पूरे करके अपने घर पहुंच जाएंगे. वहीं कर्मचारियों ने भी सरकार के इस फैसले पर सहमति जताई है. कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी ज्यादा बढ़ने से पहले वह भी अपने घर लौट पाएंगे. सीएम मान ने कहा कि, PSPCL ने सरकार को बताया है कि पीक लोड दोपहर डेढ़ बजे से 5 बजे तक रहता है. यदि सरकारी दफ्तर 2 बजे बंद होते हैं तो सभी पंखे, बल्ब, कूलर व AC बंद होने से पीक लोड 300 मेगावॉट से साढ़े 350 मेगावॉट तक कम हो जाएगा. आपको बता दें कि यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है. CM भगवंत मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है. उम्मीद करते हैं कि इससे सभी खुश होंगे. [metaslider id=25498]