ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 10 July 2022

हिमाचल में भरभराकर गिरा चार मंजिला भवन , हादसे के वक़्त भवन में थे कई लोग

Four-storey building collapsed in Himachal, many people were in the building at the time of the accident
Four-storey building collapsed in Himachal, many people were in the building at the time of the accident
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] शिमला : खबर मिली है कि हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल में भरभराकर चार मंजिला भवन गिर गया। बताया जा रहा है हादसे के वक़्त भवन के भीतर कई लोग थे। बता दे इस चार मंजिला भवन में यूको बैंक चौपाल की शाखा, कृषि ग्रामीण विकास बैंक की शाखा, कर्मचारियों के आवास, एक ढाबा और धरातल मंजिल पर एक बीयर बार चलता था।मिली जानकारी अनुसार वहां बीयर बार के मालिक चंदन शर्मा, ढाबा मालिक कृष्ण दत्त शर्मा और प्रत्यक्षदर्शी विनोद पनाइक ने करीब 12 से 13 लोगों की जान बचा ली है। बता दे कि अवकाश होने के कारण भी लोग बैंक में कामकाज निपटाने नहीं आए थे। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि बैक में हर दिन सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क पर खड़े विनोद पनाइक ने बताया कि उन्हें भवन की सीढ़ियां धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठती नजर आईं। इस पर उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाकर लोगों से बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए कहा। वहीं, बीयर बार के तालिक चंदन शर्मा ने कहा कि जब दीवारों, दरवाजे और खिड़कियों के चटकने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बीयर बार में बैठे सभी लोगों को अलर्ट कर दिया। भवन गिरने का आभास होते ही उन्होंने लोगों को बीयर बार से भागने के लिए सचेत किया। जिससे लोगों की जान बच पाई। [metaslider id=9199]