Saturday, 19 November 2022
Punjab
पंजाब में BJP के चार नेताओं को मिली X श्रेणी की सिक्योरिटी
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि इंटेलिजेंस इनपुट के बाद पंजाब में चार पूर्व मंत्रियों व नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। इन सभी नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी पर X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीप सिंह नकई और पूर्व विधायक अमरजीत सिंह टिक्का शामिल हैं। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनावों के समय इन नेताओं ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद ये सभी नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
[metaslider id=25498]