ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 July 2026

मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त

मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त

पंजाब : मोहाली में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे लुधियाना के एक जिम संचालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित इलाके में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय मनजोत सिंह, निवासी बीआरएस नगर, लुधियाना और कार चालक रवि कुमार के रूप में हुई है।

पशु बचाने की कोशिश में हादसा हादसे के समय कार में मनजोत का दोस्त आकाश वर्मा और सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे भी सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं, जबकि आकाश को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ड्राइवर रवि और मनजीत की मौत हो गई। मृतक मनजोत के पिता अमरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरुवार रात करीब 11:45 बजे अपने साथियों के साथ लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह लालड़ू के ITI चौक के पास अचानक एक पशु सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे के बाद फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसा था और इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं थी। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।