ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 September 2025

फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया सिंगर राजवीर जवंदा का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है उनका हाल

फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया सिंगर राजवीर जवंदा का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है उनका हाल

मोहाली : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल हुए थे. फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं. अब सिंगर की हेल्थ अपडेट को लेकर अस्पताल की ओर से बयान सामने आया है. जहां ये पता चलता है कि सिंगर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। अस्पताल ने बताया कि राजवीर जवंदा की दिमागी स्थिति गंभीर है। उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

उनके दिमाग में हलचल बेहद कम है। दिमाग के एम.आर.आई. स्कैन में 'हाइपोक्सिक' बदलाव दिखाई दिए हैं। रीढ़ की हड्डी के एम.आर.आई. में गर्दन और पीठ के हिस्से में काफी गहरी चोट का पता चला है। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण उनके हाथ और पैर काफी कमजोर हो गए हैं।

इन सभी कारणों के कारण उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। वहीँ राजवीर जवंदा के प्रशंसक और पंजाबी संगीत जगत के लोग लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।