ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 October 2023

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat's car meets with an accident
Former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat's car meets with an accident
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार रात को हादसे का शिकार हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में हरीश रावत बाल-बाल बच गए। दुर्घटना उस समय घटी, जब उनकी कार बाजपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भारी वाहन को ओवरटेक करते समय गलत दिशा में आ रहे टेंपो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से जा टकराई। फिलहाल हरीश रावत स्वस्थ हैं और उनके साथ में दो साथियों के घटना में घायल होने की भी खबर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने उन्हें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल लाया गया। वहां उनके सभी टेस्ट किए गए और कोई बड़ी चोट न होने के कारण सुबह 3 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया [metaslider id=25498]