ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 10 October 2022

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

Former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav passed away, breathed his last at Medanta Hospital
Former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav passed away, breathed his last at Medanta Hospital
[metaslider id=24944] उत्तर प्रदेश : बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। बता दे कि मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती थे और वह वेंटिलेटर पर थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। आपको बता दे कि पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। मिली जानकारी अनुसार कल तीन बजे मुलायम सिंह यादव का सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे। [metaslider id=25498] मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के बारे में बहुत कुछ लिखा, इसके साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरों को ट्वीट किया। बता दे कि देश के और भी बड़े नेताओं ने उनके देहांत पर शौक व्यक्त किया है। [metaslider id=1461]