ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 04 September 2022

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत

Former Tata Group chairman Cyrus Mistry dies in road accident
Former Tata Group chairman Cyrus Mistry dies in road accident
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] बड़ी खबर है कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीँ एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। [metaslider id=25498] बताया जा रहा है कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। वहीँ ये घटना हो गई । इसके अलावा कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया। [metaslider id=1461]