ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 16 October 2022

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा 50 लाख रिश्वत देते गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए

Former Punjab minister Sunder Sham Arora arrested for giving 50 lakh bribe, sent on 3-day remand
Former Punjab minister Sunder Sham Arora arrested for giving 50 lakh bribe, sent on 3-day remand
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस के AIG को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली। बता दे कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर विजिलेंस ब्यूरो (VB) के एक सहायक महानिरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने का आरोप है। ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR दर्ज की गई है। [metaslider id=25498] मुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकश के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 3 दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया गया। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा। [metaslider id=1461]