ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 01 March 2024

पंजाब के पूर्व CM चन्नी को मिली धमकी , दो करोड़ की मांगी फिरौती

Former Punjab CM Channi received threat, ransom of Rs 2 crore demanded
Former Punjab CM Channi received threat, ransom of Rs 2 crore demanded

पंजाब : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है कि अब पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। चन्नी से विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा बताया है। रंगदारी न देने पर आरोपी ने चन्नी को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह ही जान से मारने की धमकी दी है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने इस बारे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को शिकायत दी है। आरोपी ने जिस विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजे हैं, इसकी जानकारी डीजीपी को मुहैया करा दी है। चन्नी ने बताया कि उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी देने की धमकी दी जा रही है।