Thursday, 03 December 2020
Punjab
किसानों के समर्थन में पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ (सनी ): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में पद्म विभूषण सम्मान लौटा दिया है। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वह जो हैं किसानों की वजह से हैं।इस बीच, शिअद (डेमोक्रेटिक) नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पद्म भूषण सम्मान वापस करने का एलान किया है।
[metaslider id="9199"]
प्रकाश सिंह बादल ने लिखा कि किसान खुद के अधिकार को बचाए रखने के लिए भीषण ठंड में कड़ा संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा। राष्ट्रपति के नाम लिखे तीन पेज के पत्र में बादल ने लिखा कि वे वह जो कुछ हैं पंजाब के किसानों ने उनको बनाया है। ऐसे में उन्हें पद्म् विभूषण अवार्ड रखने का कोई अधिकार नहीं है।
source link
source link