Tuesday, 28 February 2023
Punjab
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर विजिलेंस के रडार पर
पटियाला : खबर है कि पंजाब में पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जलालपुर के खिलाफ शंभू ब्लाक के तहत आते 5 गांवों की जमीन घोटाले में नामजद किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जमीन घोटाले में नाम आने के बाद से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसी को देखते हुए विजिलेंस ने जलालपुर के नाम लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।
[metaslider id=25498]