Thursday, 12 June 2025
National
अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन
नेशनल न्यूज़ : गुजरात के अहमदाबाद में आज एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। बड़ी खबर मिल रही है कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विमान में दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 12 पर सवार थे. बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी अमेरिका में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे.
[metaslider id=34068]बता दे प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में प्लेन में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बची है।
[metaslider id=24944]