Wednesday, 07 July 2021
Punjab
पंजाब के बठिंडा में पूर्व गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की उसके ही साथी ने गोली मारकर की हत्या
[metaslider id="9199"]
बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में पूर्व गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की उसके ही साथी मनदीप मन्ना ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को बुधवार सुबह अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है मनदीप मन्ना आज सुबह ही कुलबीर को मिलने के लिए आया था। मिलने के बाद उसको छाेड़ने के लिए गाड़ी के पास आया तो मन्ना ने उसको गाड़ी में बैठने को कहा।
[metaslider id="711"]
सूत्रों की जानकारी के अनुसार गाड़ी में बैठते ही उसने कुलबीर पर फायर कर दिया जबकि कुलबीर के एक साथी ने उसकी गाड़ी घेरने की कोशिश की तो उस पर भी गाड़ी चढ़ा दी गई । मिली जानकारी के मुताबिक मन्ना काे भी गोली लगी है। उसको अस्पताल में लाया गया है। सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
[metaslider id="1461"]
source link