Wednesday, 17 May 2023
National
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली ‘Z' कैटेगरी की सिक्योरिटी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड' श्रेणी में करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांगुली को पहले ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और इसकी अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘गांगुली को प्रदान की गई सुरक्षा की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार एक समीक्षा की गई और इसे बढ़ाकर ‘Z' श्रेणी में करने का फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा कि नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार अब 8 से 10 पुलिसकर्मी पूर्व क्रिकेटर की सुरक्षा में रहेंगे।
[metaslider id=25498]