Monday, 01 April 2024
Punjab
आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल
पंजाब : लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी जारी है। बता दें कि पंजाब से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी कार्यालय में पवन खेड़ा समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी गांधी का जोरदार स्वागत किया. खबर है कि कांग्रेस उन्हें पटियाला से टिकट देकर लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है.