ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 05 March 2024

पंजाब में पहली बार दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश, पढ़े- बड़ी बातें

For the first time, a budget of more than Rs 2 lakh crore presented in Punjab, read - big things
For the first time, a budget of more than Rs 2 lakh crore presented in Punjab, read - big things

Punjab Budget 2024 : पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से बजट पेश कर दिया गया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश किया . वित्त मंत्री की तरफ से 2024-25 के लिए 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है. जैसी उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव को देखते हुए सरकार की तरफ से कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा, ठीक वैसा ही हुआ है. पंजाब सरकार की तरफ से कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है.

Amazon से realme narzo N53 मोबाइल खरीदने के लिए इस लिंक पर करें click https://amzn.to/430GCrP

सरकार की तरफ से किसानों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है. खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट रखा है. इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ने स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ रुपये का बजट रखा है.

वहीं पंजाब के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 7 हजार 780 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा भी जारी रहने वाली है. इसके लिए सरकार ने 450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है.

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़ का बजट रखा है. चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सरकार की तरफ से 12 हजार एकड़ पंचायती भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जा चुका है.

पंजाब सरकार ने स्थानीय सरकार और शहरी विकास के लिए 6289 करोड़ का बजट रखा है. जरूरतमंद लोगों के मकानों को पक्का करने के लिए 510 करोड़ का बजट रखा है.