ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 June 2021

उड़नसिख मिल्‍खा सिंह का निधन, पोस्‍ट कोविड के बने शिकार

flying-sikh-milkha-singh-passed-away-due-to-post-covid-problem
flying-sikh-milkha-singh-passed-away-due-to-post-covid-problem
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से तो उबर चुके थे लेकिन पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर सके। उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का भी पोस्‍ट कोविड से निधन हुआ था। [metaslider id="1461"] मिल्‍खा सिंह के निधन पर राजनेताओं सहित खेल और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लाेगों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है और श्रद्धांज‍लि दी है।पंजाब के विभिन्‍न दलों के नेताओं, दिग्‍गज खिलाडि़यों ने भी मिल्‍खा सिंह के निधन पर शाेक जताया है और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। [metaslider id="711"]     source link