Thursday, 17 August 2023
Punjab
पंजाब के 8 जिले बाढ़ की चपेट में आए , गुरदासपुर में 2 बच्चों की पानी में बहकर मौत
पंजाब : खबर है कि पंजाब के 8 जिले बाढ़ की चपेट में आए गए हैं। भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा, जिसका असर रोपड़ पर पड़ा। वहीं पौंग डैम से छोड़े पानी ने होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला के बाद अब अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर को अपनी चपेट में ले लिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब के हालातों पर चिंता व्यक्त की है।
मिली जानकारी अनुसार पौंग डैम से छोड़े पानी से गुरदासपुर में सबसे अधिक मार देखने को मिल रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुरा में बरसाती नाले का पानी देखने गए दो बच्चे बह गए। जिससे उनकी मौत हो गई। होशियारपुर के कई गांवों को खाली करवाया जा चुका है।कपूरथला के विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ के गांवों में कई मवेशी बाढ़ के पानी में बह गए। वहीं अब ब्यास का असर अमृतसर, तरनतारन व फिरोजपुर में भी दिखना शुरू हो दिया है।
[metaslider id=25498]