ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 16 June 2022

जालंधर के सोढल में गोलियां चलाने वाले फतेह गैंग के पांच सदस्य 4 पिस्टल सहित गिरफ्तार, 6 लाख 50 हजार ड्रग मनी बरामद

Five members of Fateh gang who opened fire in Jalandhar's Sodal arrested with 4 pistols, 6 lakh 50 thousand drug money recovered
Five members of Fateh gang who opened fire in Jalandhar's Sodal arrested with 4 pistols, 6 lakh 50 thousand drug money recovered
[metaslider id=9199] जालंधर : चार महीने पहले लक्की पेंटर नामक व्यक्ति पर गोलियां चलाने वाले फतेह गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चार पिस्तौल .32 बोर, 4 मैग्जीन, 32 जिंदा कारतूस, ₹6,50,000 ड्रग मनी, 103 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम नशीला पाउडर, तीन गाड़ियां (स्विफ्ट,सेंट्रो, हौंडा अमेज) व अन्य तेजधार हथियार बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि जॉइंट कमिश्नर हेड क्वार्टर नवनीत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर जसकरणजीत सिंह तेजा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, गुरबाज सिंह एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, निर्मल सिंह एसीपी इन्वेस्टिगेशन की हिदायतों पर सीआईए-2, एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने लाडोवली रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी गुरु नानक पुरा फाटक की तरफ से आती हुई एक स्विफ्ट डिजायर कार को शक के आधार पर रोका और चेकिंग दौरान उसमें से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से उक्त सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उनकी निशानदेही थे 2 गाड़ियां और बाकी सामान भी बरामद हुआ। आगे पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने 4 महीने पहले लक्की पेंटर नामक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थी। पकड़े गए आरोपी फतेह गैंग से संबंध रखते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी पुत्र मंगतराम, स्माइल उर्फ शेरू पुत्र मंगतराम (सगे भाई) दोनों निवासी प्रीत नगर बस्ती भूरे खां जालंधर, देवांश उर्फ वंश पुत्र प्रिंस कुमार निवासी सोढल नगर जालंधर, हैप्पी पुत्र राजकुमार निवासी संत नगर थाना डिवीजन नंबर 5 जालंधर और लव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी प्रीत नगर बस्ती भूरे खां जालंधर बताई है। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अब किशनपुरा में स्थित एक ज्यूलर की रेकी कर रहे थे ताकि उस से लूट की जा सके। आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और भी मामले हल हो सके। [metaslider id=1461]