Thursday, 30 December 2021
Punjab
पंजाब में ओमिक्रॉन संक्रमित पहला मरीज़ आया सामने , स्पेन से लौटे व्यक्ति में मिला ये नया वैरिएंट
[metaslider id=9199]
नवांशहर : आपको बता दे कि पंजाब में भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री हो गई है। मिली जानकारी अनुसार नवांशहर में ओमिक्रॉन का पहला मरीज सामने आया है। बताया जा रहा है कि 36 साल का यह मरीज स्पेन से लौटा था। वहीँ अगर बात करें तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ गई है। मिली जानकारी अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 100 केस सामने आए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार नवांशहर के मुकंदपुर इलाके का ये व्यक्ति 4 दिसंबर को स्पेन से लौटा था। वहीँ प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे होम क्वारैंटाइन कर दिया गया। इसके बाद 12 दिसंबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीँ उसे तुरंत इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन करते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद 28 दिसंबर को उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई, इसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई।
[metaslider id=711]