ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 21 February 2021

पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत, बुजुर्ग जख्मी

firing in wedding ceremony in tarntaran child dies due to bullet elderly is serious
firing in wedding ceremony in tarntaran child dies due to bullet elderly is serious
[metaslider id="711"] तरनतारन ( सनी ): पंजाब में तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गांव दुब्बली में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जब फायरिंग हुई तब डीजे पर डांस पार्टी चल रही थी। गोली चलने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। [metaslider id="9199"] पट्टी के गांव दुब्बली में सुखवंत सिंह के बेटे यादविंदर सिंह का विवाह था। इसी दौरान शनिवार रात को घर में डीजे लगाकर भंगडा डाल विवाह की खुशी मनाई जा रही थी। इसी बीच मेहमान गुरलाल सिंह निवासी गांव नारली ने कथित तौर पर शराबी हालत में डबल बैरल बंदूक से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। शराब के नशे में होने के कारण गुरलाल का संतुलन बिगड़ गया और गोली सीधे एक 14 वर्षीय बच्चे जशनदीप सिंह व बुजुर्ग जोगिंदर सिंह को लग गई। फायरिंग की घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया , वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया व बजुर्ग गंभीर अवस्था में एडमिट है। पुलिस ने शव कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। [metaslider id="5345"]   source link