Sunday, 22 October 2023
Jalandhar
Big News : जालंधर में बड़ी वारदात , ट्रैक्टर सवार किसान को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
जालंधर : जालंधर से बड़ी वारदात की खबर है कि थाना लांबडा के अधीन आते गांव अठौला के समीप एक ट्रैक्टर सवार किसान को कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि करीब 2.30 बजे किसान गुरमीत सिंह गांव कोहला से अठौला को जा रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गुरमीत को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका इलाज़ चल रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है तथा घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।
[metaslider id=25498]