ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 February 2025

सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त के घर पर फायरिंग

सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त के घर पर फायरिंग

पंजाब : पंजाब से बड़ी खबर है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त परगट सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवारों ने परगट सिंह के घर पर फायरिंग की है और फरार हो गए। इस घटना के बाद परगट सिंह को इंग्लेंड से एक फोन कॉल भी आई जिसे उन्होंने नहीं उठाया। बाद में उन्हें मैसेज भेजकर 30 लाख की फिरौती मांगी और धमकी भी दी कि अगर उसने फिरौती न दी तो बेशक वह गनमेन रख ले या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा ले लेकिन अगला नंबर उसका ही है। जब उक्त आरोपी परगट सिंह के घर पर फायरिंग करने आए तो उनकी यह हरकत सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।

बता दें कि परगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने मूसेवाला के गानों में भी काम किया है। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा किया है लेकिन अभी इसके बारे में पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है कि फोन कॉल या मैसेज किस ग्रुप द्वारा भेजी गई है। फिलहाल इस फायरिंग मामले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।