ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 16 April 2022

जालंधर में फिर चली गोली , पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुआ हमला , अस्पताल में कराया गया भर्ती

fired again in Jalandhar, youth attacked due to old enmity, admitted to hospital
fired again in Jalandhar, youth attacked due to old enmity, admitted to hospital
[metaslider id=9199] जालंधर : महानगर से बड़ी खबर सामने आई है , बता दे कि जालंधर के तलहन रोड पर आज दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार युवकों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जोकि अपने भाई के साथ घर जा रहा था घायल की पहचान परमेश कुमार निवासी तलहन के रूप में हुई है। वहीँ घायल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ उसे स्कूल से लेकर वापस घर जा रहा था कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका व झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालते हुए उस पर गोली चला दी जो उसके पट पर लगी है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों में विवाद हुआ है जिसके चलते एक युवक घायल हुआ है जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। घायल के बयान पर मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। [metaslider id=711]