Thursday, 25 February 2021
National
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, छह की मौत, बचाव कार्य जारी
[metaslider id="711"]
विरुधुनगर : सूत्रों की जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है। यह फैक्ट्री सिवाकासी के पास स्थित है। विरुधुनगर के ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में छह लोग मारे गए हैं। बता दें कि पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना का यह दूसरा हादसा है। इस महीने ही एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। बचाव कार्य जारी।
[metaslider id="9199"]
source link